फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजडू में पुलिस पर हमला, हाथापाई कर किया पथराव

Sun, 18 Sep 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  सुजडू गांव में दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई करते हुए पथराव किया। पुलिस वालों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सिपाही की ओर से शहर कोतवाली पर  दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल कुलवंत ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह साथी कांस्टेबल विनय कुमार, सतीश कुमार के साथ शुक्रवार रात साढे नो बजे सुजडू गांव में गश्त कर रहे थे। खालसा पट्टी में पहुंचे तो कुछ लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट कर रहे थे।  जिससे आसपास के मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई तथा लोग अपने-अपने मकानों में दरवाजे बंद कर छुप गए।

आरोप है कि पुलिस वालों ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिसवालों के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया, तो हमलावर पुलिस वालों पर पथराव कर भाग गए। कांस्टेबल ने हसन पुत्र यासीन, फिरोज पुत्र हसन, समीर पुत्र गुलनवाज, राजू उर्फ अमरजीत पुत्र महीपाल, विक्रान्त पुत्र सोमसिंह व महीपाल पुत्र रामपाल को नामजद करते हुए बाकी अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने और 7 क्रिमनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के हसन तथा दूसरे पक्ष के विक्रांत व महिपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि गत रात्रि हसन और महिपाल पक्ष के बीच बच्चों में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी, जो बाद में बड़ो में भी झगडे में बदल गई थी। जब झगड़ा हो रहा था तो तभी पुलिस वाले वहां पहुंच गए थे, जिसके साथ हाथापाई के साथ पथराव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें