फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रची थी एटीएम लूट की साजिश

Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एटीएम लूटने की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा भाग निकला। इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने में दो छात्र शामिल हैं। इनके कब्जे से तमंचे, बाइक, लोहे के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर पीतम पाल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार की रात को करीब 11 बजे वे पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जीटी रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में तीन बदमाश हेलमेट लगाकर कैश लूटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के टोकाटाकी करने पर इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी।

पुलिस ने भी फायरिंग करते घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। इनका तीसरा साथी बदमाश भागने में सफल रहा। 
पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने अपने नाम थाना रतनपुरी के गांव रुकनपुर निवासी विनायक पुत्र दीपक और नितिन पुत्र चमन बताए हैं। फरार अपने साथी का नाम रतनपुरी के ही गांव सठेड़ी निवासी अनुज पुत्र आनंद बताया है।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों बदमाश छात्र हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस, बाइक, बाइक पर लगी फर्जी नंबर प्लेट, एक हथौड़ा, एक लोहे की बारी, दो हेलमेट बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार बदमाश को तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें