फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को थप्पड़ जड़ा, हंगामा

Thu, 11 Oct 2018 12:19 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में छात्रा के साथ बैठे छात्र को होमगार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में ही धरना दिया। साथ ही प्राचार्य कक्ष की तालाबंदी करने का प्रयास किया। हंगामे को देखते हुए नई मंडी व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


शहर के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में बुधवार को कार्यवाहक प्राचार्य एसके वार्ष्णेय प्रॉक्टर बोर्ड के साथ परिसर में घूमकर निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अकेले में बैठे छात्र-छात्रा से प्राचार्य ने पूछताछ की, तो उन्होंने खुद को भाई-बहन बताया। कॉलेज प्रवक्ताओं ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की, तो छात्र बदजुबानी पर उतर आया, जिस पर प्राचार्य ने नई मंडी कोतवाली में फोन कर इसकी जानकारी दी।

प्राचार्य की सूचना पर चीता मोबाइल कॉलेज में पहुंची, जिसके पुलिसकर्मियों से भी छात्र उलझने लगा, जिस पर होमगार्ड ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया।
इससे गुस्साए छात्र ने रालोद छात्र नेता पराग चौधरी को फोन कर दिया, जिसके कुछ ही देर बाद छात्र नेता कॉलेज में पहुंच गया और कॉलेज परिसर में पुलिसकर्मियों को बुलाने का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना शुरू करते हुए प्राचार्य को जबरन उनके ऑफिस से बाहर निकालकर उसकी तालाबंदी करने का प्रयास किया। कॉलेज में हंगामे की सूचना पर महिला थाना व नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद गुस्साए छात्रों को किसी तरह समझा-बुझाकर धरना खत्म कराया गया, कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें