फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में छात्र से कुकर्म का प्रयास, अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Dec 2018 12:37 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीक फोटो।
विज्ञापन
पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में सहायक अध्यापक ने शनिवार सुबह स्कूल परिसर में ही छात्र के साथ कुकर्म का प्रयास किया। किसी तरह छूटकर भागे छात्र ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीण व परिजन स्कूल में जमकर हंगामा करते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दूसरे समुदाय से होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।        
विज्ञापन

   
पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित स्कूल में गांव निवासी युवक करीब सात साल से सहायक अध्यापक के रूप में तैनात है। आरोप है कि उक्त अध्यापक कुछ दिन से स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे समुदाय के एक छात्र के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। शनिवार को आरोपी शिक्षक उक्त छात्र को स्कूल के सुनसान हिस्से में ले गया, जहां उसने छात्र के साथ कुकर्म का प्रयास किया। पीड़ित छात्र किसी तरह अध्यापक से हाथापाई कर उसके चंगुल से छूट भागा और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

स्कूल परिसर में छात्र के साथ अध्यापक द्वारा की गई करतूत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र के परिजन स्कूल जा पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए आरोपी अध्यापक को मौके पर ही दबोच  लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अध्यापक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अध्यापक दूसरे समुदाय से होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति है, जिसके चलते एहतियातन पुलिसकर्मी गांव में तैनात किए गए हैं। थानाप्रभारी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने बताया कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया जा रहा है।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें