फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, पथराव

Fri, 18 Mar 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Police baton - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के नया बांस मोहल्ले में बृहस्पतिवार को छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया। दो संप्रदाय के लोगों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शहर में सांप्रदायिक तनाव हो गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भारी मात्रा में फोर्स घटनास्थल पर बुला ली। एसएसपी केबी सिंह ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की पुलिस अफसरों से नोकझोंक हुई। पीड़िता की ओर से पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, बलवा और जान से मारने की नीयत से फायर करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

शहर के नया बांस मोहल्ले की एक लड़की डीएवी कॉलेज में बीए की स्टूडेंट है। पिछले दो दिनों से मोहल्ले का ही दूसरे संप्रदाय का युवक उससे छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस और परिजनों को दे रखी थी। बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता का भाई उसे कॉलेज छोड़ने के लिए जा रहा था, तभी आरोपी ने छींटाकशी करते हुए छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। गली में भगदड़ मच गई। ईंट-पत्थर लगने से करीब आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए।   लोग अपने घरों के भीतर घुस गए और मकानों की छतों से भी पथराव किया। शहरभर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया।

सूचना पर एसएसपी केबी सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ा । एसएसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस बीच पीड़ित पक्ष की महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। यहां उनकी एसएसपी से तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने पुलिस को चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की और बयान के लिए थाने लाई गई पीड़िता को अपने साथ ले गईं।

शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी समर्थकों के साथ नयाबांस पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विधायक की एसपी सिटी संतोष मिश्रा से भी नोकझोंक हुई। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में आकिब, यासीन, आसिफ, राशिद, अथर और एक अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, बलवा और जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों में तनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। बृहस्पतिवार शाम को डीआईजी एके राघव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को सख्ती से पेश आने के निर्देश देकर लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें