फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर किशोर की हत्या, हड़कंप

Wed, 22 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली के सुभाष नगर में बच्चों के बीच हुुए झगड़े में एक किशोर ने गला दबाकर दूसरे किशोर की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी, उसके पिता और चाचा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी महताब और कय्यूम के मकान आमने-सामने हैं। बुधवार सुबह करीब दस बजे महताब के पुत्र अब्दुल कलाम (17) और कय्यूम के पुत्र जावेद (17) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों में मारपीट हो गई। झगड़ा बढ़ने पर जावेद ने अब्दुल कलाम का गला दबा दिया। गले पर दबाव पड़ने पर कलाम वहीं गिर गया। परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी वहां से भाग गया।  

किशोर की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली और आरोपी के मकान को खंगाला। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन हत्यारोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस ने मृतक की बहन हिना परवीन की तहरीर पर आरोपी जावेद उसके पिता कय्यूम और चाचा जबरदीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ रोजंत त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें