फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही कारोबारी से छह लाख और बाइक लूटी

Wed, 18 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिन निकलते ही भगत सिंह रोड पर बदमाशों ने होलसेल कारोबारी अभिषेक से छह लाख आठ हजार  रुपये और बाइक लूटकर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


कारोबारी के शोर मचाने पर पहुंची पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद भी बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।

शहर कोतवाली के सुथरा शाही मोहल्ले के कुंदनपुरा निवासी 30 वर्षीय कारोबारी अभिषेक पुत्र अशोक मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली माल लेने के लिए जा रहा था। घर से बाइक पर वह छह लाख आठ हजार रुपयों से भरा थैला लेकर निकला।

छह बजे स्टेशन पर अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में उसे सवार होना था। मोहल्ले की गली से जब वह सर्राफा बाजार वाली मेन सड़क पर पहुंचा तो वहां कहीं से तीन-चार बच्चे उसकी बाइक के सामने आ गए, जिसके चलते उसे बाइक की स्पीड को धीमा करना पड़ा।
विज्ञापन


गति कम होते ही वहां पहले से तैयार खड़े तीन लुटेरों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। गिरते के साथ एक बदमाश ने उसकी ओर तमंचा तानकर बैग छीनने का प्रयास किया।

बैग को लेकर लुटेरों के बीच काफी देर तक कारोबारी की धक्का-मुक्की भी हुई, लुटेरों द्वारा गोली मार देने की धमकी देने पर अभिषेक ने बैग छोड़ दिया। बदमाश रुपयों से भरा थैला और उसकी बाइक लूटकर घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर आसपास से लोग बाहर निकलकर आए।

व्यापारियों में आक्रोश
लूट की खबर का पता चलने पर लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की।

बाद में एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता और सीओ सिटी डॉ तेजबीर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा घंटों तलाश करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई। शहर के बीच हुई लूट की घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।

पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर मामले को अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दिया है। पीड़ित व्यापारी अभिषेक ने बताया कि उसका थोक का व्यापार है। सोमवार को उसने दुकानदारों से पेमेंट इकट्ठा किया था। मंगलवार को इस पेमेंट को लेकर उसे दिल्ली जाना था। घर से जैसे ही पेमेंट को लेकर निकला लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें