फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दो की मौत

Wed, 18 Nov 2015 12:36 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना । करनाल हाईवे पर गांव अहमदगढ़ में गुल्ला टूटने से पलटी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े अधेड़ व्यक्ति और किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामला शांत किया। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मंगलवार अपराह्न लगभग चार बजे दरगाहपुर निवासी विकास करनाल से धान बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव लौट रहा था। जब वह अहमदगढ़ में पहुंचा, तो गुल्ला टूटने पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे दुकान के बाहर खड़े लोगों को रौंदती हुई पलट गई।

इस दौरान गांव ऊन निवासी देवेंद्र और उमेश (करीब 40 वर्ष) एक दुकान से बाइक में पेट्रोल डलवा रहे थे। उनके पास गांव दभेड़ी खुर्द निवासी शाहरुख (10) भी खड़ा था। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने के कारण देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें