फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों के झगड़े में गोलीबारी, दो घायल

Fri, 02 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। मोरना के जंगल में जुआ खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके से नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान गोलियां लगने से दो लोग घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने पास में राहगीरों से भी लूटपाट की कोशिश की, लेकिन राहगीरों के शोर मचाने पर फायरिंग करते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ ने जंगल में आरोपियों की तलाश में कांबिंग कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
 
मोरना के जंगल में आम के बाग में जुआ खेला जा रहा था। कई लोग दूरदराज से पहुंचे हुए थे। बताया गया है कि नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा निवासी जयपाल और दौराला थानाक्षेत्र अंतर्गत गांव मटौर निवासी अमित की इस दौरान विपक्षियों से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


 इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद बाइकों पर सवार होकर छह लोग पहुंचे। जयपाल और अमित को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जयपाल और अमित लहूलुहान हो गए। हमलावर मौके पर मौजूद लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।

वहां से चलकर मोरना-दरियाबाद मार्ग पर कई लोगों से लूटपाट की कोशिश की गई। इस दौरान शोर मचाने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जयपाल घायल अवस्था में मोरना पुलिस चौकी पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस बाग में जाकर अमित को लेकर आई।

दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाश बिहारगढ़ गांव के खादर की तरफ भाग गए हैं। वारदात की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ सूक्ष्म प्रकाश और थानाध्यक्ष प्रमोद पंवार ने मय फोर्स पहुंचकर बदमाशों को घेरने की कोशिश की।

चेकपोस्ट पर नाकेबंदी की गई। जंगल में कांबिंग की, मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। ग्रामीणों की तरफ से बताया गया कि जंगल में जुआ खेला जा रहा था। इस दौरान झगड़े में गोली बरसाई गईं।
विज्ञापन


सीओ भोपा सूक्ष्मप्रकाश ने कहा कि मोरना के बाग में झगड़े में चली गोली लगने से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जुआ खेले जाने की बात सामने नहीं आई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें