फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह युवती से छेड़छाड़ पर हंगामा       

Mon, 27 Feb 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल कस्बे के एक मोहल्ले में युवती को तीन युवकों ने सरेराह छेड़छाड़ करने पर हंगामा हो गया। लोगों ने एक आरोपी को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के समर्थन में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। आरोपी समुदाय विशेष के होने के कारण हिंदू संगठन के नेताओं ने थाने में डेरा डाल दिया।
विज्ञापन


रविवार शाम कस्बे के मोहल्ला तीरग्रान निवासी युवती गांधी इंटर कॉलेज के समीप गोबर डालकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में समुदाय विशेष के तीन युवकों ने उस पर छींटाकशी कर दी। लड़की ने विरोध किया तो युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने एक आरोपी को मौके से पकड़कर धुनाई कर दी, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस थाने ले गई।

बाकी फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में भीड़ एकत्र हो गई। भाजपा नेता पंकज कश्यप, अनुज त्यागी, पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी, मिथुन त्यागी समेत काफी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। एक आरोपी को नामजद करते हुए तीन के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें