फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोसे ने करा दिया बवाल, वाल्मीकि और सैनी समाज के युवकों में संघर्ष

Sun, 12 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हंगामे के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला में चाय की दुकान पर समोसे के पैसों के लेनदेन को लेकर सैनी और वाल्मीकि समाज के युवकों में संघर्ष हो गया। मौके पर दोनों पक्षों के युवकों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस दौरान तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर मौके से भीड़ को खदेड़ा। बाद में दोनों पक्ष के लोग शहर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला पर प्रभुदयाल सैनी की चाय की दुकान है। रविवार दोपहर वाल्मीकि समाज के तीन युवक दुकान पर आए और समोसे खाने लगे। इसी बीच सैनी समाज के भी तीन-चार युवक दुकान पर आए। समोसे के पैसे देने के दौरान दोनों पक्षों के युवकों में किसी बात पर विवाद हो गया। पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। बाद में मारपीट होने लगी। दोनों और से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव होने लगा। पथराव होने से मौके पर भगदड़ मच गई। काफी देर तक दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। जिसके हाथ में जो आया वह उसी से पिल गया। संघर्ष के दौरान तीन युवक घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को मौके से खदेड़ा। पुलिस को देख आरोपियों के समर्थक मौके से भाग गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के काफी लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दोनों एक दूसरे की गलती निकालने लगे। कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने शहर कोतवाली में हंगामा काटा। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


संघर्ष की सूचना पर पुलिस में मची अफरातफरी
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला में मारपीट और पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। शनिवार को हुई गिनती और सोमवार को फाग होने के चलते संघर्ष की सूचना मिली तो पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। तुरंत ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें