फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, पल्सर कार्ड कब्जे में लिए 

Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
छापेमारी के बाद मिली चिप - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में एसडीएम और सीओ ने टीम के साथ दो पेट्रोल पंपों पर शनिवार को छापेमारी की। टीम ने मशीन से पल्सर कार्ड निकाल करके अपने कब्जे में ले लिए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जानसठ तिराहा स्थित गोकुलचंद और शीलचंद के अलावा जीटी रोड स्थित मित्तल पेट्रोल पंप पर टीम ने छापा मारा। टीम ने मशीनों से तेल निकलवा कर माप तौल की और स्टॉक रजिस्टरों को चेक किया। टीम ने पेट्रोल पंपों की मशीनों के पल्सर कार्ड को निकालकर अपने कब्जे में लिए। इस दौरान दोनों पेट्रोल पंपों पर घटतौली की कोई गड़बड़ी नहीं निकली। अचानक छापेमारी से अन्य पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मचा रहा। उधर, एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मशीनों के पल्सर कार्ड को जांच पड़ताल कराने के लिए लैब में भेजा जाएगा। अगर पल्सर कार्ड में चिप लगाने के सोल्डिंग निशान या उसके साथ छेड़छाड़ करने की जांच में पुष्टि हुई तो मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम में पूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा, इंडियन ऑयल से टीएन प्रसाद, माप तोल अधिकारी राजेश कुमार व अवध यादव, एरिया मैनेजर एचपी पारितोष दालाकटटी आदि टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें