फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी बदमाश पकड़ा

Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुठभेड़ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव टबीटा मोड़ पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूट की नगदी, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बुधवार देर रात एसपी सिटी ओमबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी के सामने चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव अछरोंडा निवासी 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू पुत्र कालीचरण बाइक पर साथी बदमाश को लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहा है। भंगेला पुलिस चौकी पर पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाश हाईवे से नगर में अंदर की ओर भागने लगे। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम भी सामने से आ गई। बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम की गाड़ी पर भी गोलियां चला दीं और टबीटा मोड़ पर बाइक छोड़कर भागने लगे। खतौली पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने उनको घेर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।

 पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसको दबोच लिया, जबकि उसका साथी मोनू फरार हो गया। इस दौरान भागते समय गिरने से दो सिपाही विजय कुमार और जितेंद्र कुमार घायल हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम मेरठ के थाना दौराला के मोहल्ला भगवानपुर निवासी रवि पुत्र सुरेश बताया है। इस पर पांच हजार का इनाम भी है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से जानसठ और रतनपुर क्षेत्र में भारत फाइनेंस कर्मचारियों से लूटी गई 25 हजार की नगदी, बिना नंबर की बाइक, पांच खोखे व चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने रात में ही घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।      
विज्ञापन


मोनू को अभिरक्षा से भगाने में की थी मदद      
इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रवि 50 हजार के इनामी बदमाश मोनू गैंग का ही सदस्य है। 2015 में पुलिस अभिरक्षा से भगाने मेें उसने मदद की थी। रवि ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरठ जेल में बंद दौराला के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अरविंद कश्यप से बुधवार को तारीख पर आने पर कचहरी में उससे मिला था। अरविंद ने रवि से कहा था वह 28 जुलाई को लूट के मामले में उसकी दिल्ली में तारीख है। पुलिस उसको तारीख पर लेकर जाएगी। सिटी स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा से भगाने में उसकी मदद करनी है। बदमाश अरविंद से यह भी कहा कि वह अपने साथ उसके मोहल्ले के रहने वाले अनुज को भी साथ लेकर आए।      

बदमाश रवि पर कई आपराधिक मुकदमे       
पकड़े गए बदमाश रवि पर मेरठ के थाना सिविल लाइन, जानसठ, रतनपुरी और खतौली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया है। शीघ्र ही बदमाश मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें