फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल मामले में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

Sun, 05 Aug 2018 12:22 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन मुनि नयन सागर के वीडियो वायरल प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध समिति पूरे मामले में अपनी जांच कमेटी गठित करेगी। 23 और 24 जून को रिकॉर्ड हुई वीडियो की क्लिप बना कर जिस तरीके से मलयेशिया से जैन समाज के कुछ लोगों के मोबाइल नंबरों पर डाली गई, उससे साजिशकर्ता के खुलासे का दबाव बन रहा है। खतौली की छात्रा की वीडियो में मौजूदगी को उसके परिजन स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि हरिद्वार के बहादराबाद थाने में दर्ज कराए गए अपहरण के मुकदमे से जैन मुनि को वीडियो में शामिल छात्रा ने अपने बयान से क्लीनचिट दे दी है, मगर अब सबसे बड़ा मुद्दा वीडियो क्लिप को बन गया है। सहारनपुर के नानौता में अपनी प्रेरणा से निर्मलायतन के निर्माण में जुटे जैन मुनि नयर सागर की तीन दशक की संत प्रतिष्ठा ही धूमिल हो गई है।

उससे ज्यादा देश के जैन समाज को झटका लगा है। खास कर वहलना अतिशय क्षेत्र की देश व्यापी ख्याति है। वायरल वीडियो के वहलना में बनने से प्रबंध समिति को सबसे ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ रही है। आरोपों से कई पदाधिकारी घिरे हैं। ऐसे माहौल में प्रबंध समिति को अलग-अलग तरीके से अपना पक्ष रखना पड़ा। तीर्थ की प्रतिष्ठा गिराने का दर्द उनकी जुबां पर बार-बार नजर आया। मामला देश की सुर्खियां बनने के बाद वहलना समिति वीडियो वायरल प्रकरण में फूंक-फूंक कर कदम रखती रही। जैन मुनि पर अपहरण का मुकदमा झूठा पाए जाने के बाद वहलना प्रबंध समिति ने वीडियो वायरल प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


पूरे प्रकरण से क्षति पहुंची है। प्रबंध समिति की बैठक में वहलना तीर्थ की प्रतिष्ठा पर सवालिया निशान लगाने की निंदा की गई। शीघ्र ही विचार विमर्श कर मीटिंग बुला कर जांच कमेटी गठित की जाएगी। वीडियो वायरल प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी भी हो रही है।
विज्ञापन

- राजकुमार जैन, महामंत्री, श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना प्रबंध समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें