फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा करेगी पुलिस

Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
B R Ambedkar
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जनपद में लगी प्रतिमाओं की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस को दिया गया है। आसपास के जनपदों में खराब हुए माहौल को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। एसएसपी ने प्रतिमाओं की सूची बनवाकर समस्त थाना प्रभारियों को वहां सिपाही तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ठाकुर बहुल गांवों में ज्यादा एहतियात बरतने को कहा गया है।  
विज्ञापन

 
सहारनपुर, शामली और मेरठ में हुए प्रदर्शन और बवाल को देखकर पुलिस प्रशासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लेकर अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर में ठाकुरों और दलितों के बीच संघर्ष, मेरठ में सीएम द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने पर दलितों द्वारा किए गया हंगामा और बुधवार को शामली में हुए हंगामे को देखते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने अंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाया है।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में लगी प्रतिमाओं की सूची मंगाई है। निर्देश दिए कि जहां भी प्रतिमा लगी हैं, वहां एक सिपाही तैनात किया जाए। तैनात सिपाही 24 घंटे प्रतिमा की सुरक्षा करेगा। चरथावल, बुढ़ाना, खतौली, तितावी और रतनपुरी थाना क्षेत्रों के ठाकुर बहुल गांवों में अतिरिक्त ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि जिन गांवों में प्रतिमा लगी हैं, वहां के खुराफातियों पर कड़ी निगाह रखी जाए। थाना क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं की सूची मुख्यालय को भेजी गई है। बिना परमिशन और तय रास्तों से अलग जुलूस और शोभायात्रा ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें