फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा को इंसाफ दिलाने को सीएम आवास पर धरना देंगी बेटियां 

Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सीएम आवास पर धरने की चेतावनी देने वाली आरोपी राजू की बेटियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली के भाजपा नेता राजा वाल्मीकि हत्याकांड में जेल में बंद नामजद आरोपी राजू वाल्मीकि की बेटियों ने सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर 20 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर अनिश्चितकालीन धरना देने की शासन और प्रशासन को चेतावनी दी है। बेटियों का कहना है कि जब तक उनके पापा को इंसाफ नहीं मिलेगा वे संघर्ष करती रहेंगी।
विज्ञापन

होली चौक पर पांच अप्रैल की सुबह राजा वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में राजू वाल्मीकि को नामजद कराया गया था। फिलहाल आरोपी राजू जेल में बंद है। मोहल्ला देवीदास में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोपी राजू की बेटियों राधिका, शालू, आशु, सलोनी और तानिया ने बताया कि उनके पापा को हत्याकांड में झूठा फंसाया गया है। राधिका ने बताया कि वह 26 अप्रैल को लखनऊ में मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से मिली थी और राजा हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच कराने की गुहार लगाई थी। सीएम के निर्देश पर उनके सचिव ने डीजीपी को पत्र भेजकर 16 मई तक हत्याकांड की जांच कराकर आख्या प्रेषित कराने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनके पापा निर्दोष हैं, वे अपने पापा को इंसाफ दिलाकर ही चैन से बैठेगी। सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर 20 मई को लखनऊ में सीएम आवास के सामने धरना देंगी। धरना से वे तभी उठेगी, जब तक सीएम सीबीसीआईडी जांच कराने के आदेश नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें