फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर बोला हमला

Sun, 06 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/सिखेड़ा। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भिक्की में एक धर्मस्थल की दीवार तोड़ने को लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने महिला प्रधान के साथ धक्कामुक्की की। जिस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


भिक्की गांव में भूमिया के रास्ते को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मुख्य मार्ग पर धर्मस्थल का मुख्य गेट पश्चिम की ओर लगा हुआ है। हिंदू समुदायों के लोगों का मानना है कि मुख्य गेट पूरब दिशा की ओर लगना चाहिए। क्योंकि पूरब दिशा की ओर भी धर्मस्थल का रास्ता है। पूरब दिशा में दूसरे समुदाय का एक मकान है। उक्त मकान मालिक विरोध करता है।

रविवार को प्रधान गीता व उसके ससुर अजयपाल सिंह धर्मस्थल की दीवार तोड़कर रास्ता बनाना चाहते थे। दूसरे समुदायों के लोगों ने विरोध किया। प्रधान पक्ष के लोग मौके पर आ गए और अजयपाल को साथ ले गए। मौके पर दोनों समुदाय एकत्र हो गए। सिखेड़ा एसओ सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष के लोगों का आरोप है कि एसओ ने प्रधान के साथ अभद्रता की। पुलिस ने प्रधान पति व उसके पिता को हिरासत में ले लिया, जिस पर हिंदू समुदाय में रोष फैल गया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

सीओ नई मंडी कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रधान पति जगपाल व ससुर अजयपाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसी दीवार को दोबारा से बनवा दिया। सीओ कर्मवीर का कहना है कि एसओ पर लगाए आरोप निराधार हैं।

पुलिस को लापरवाही पड़ गई भारी
सिखेड़ा एसओ ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों से जानकारी नहीं लेते हुए मौके पर मौजूद महिला प्रधान से अभद्र व्यवहार किया, जिसकेे चलते भिक्की गांव में तनाव हो गया। पुलिस यदि लापरवाही न करती तो तनाव की स्थिति नहीं बनती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें