फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों की कुंडली खंगालने में जुटी पुलिस

Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के कुख्यात बदमाशों के गैंग चार्ट बनाकर उनके गैंगों को रजिस्टर्ड करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है। सभी थानों से शातिरों की कुंडली खंगलवाई जा रही है। इनका आपराधिक इतिहास, मुकदमों की कोर्ट में स्थिति, गैंग लीडर और उसके साथियों का प्रोफाइल, छिपने का स्थान, दोस्तों का विवरण आदि जानकारी चार्ट में देनी होगी। चार्ट में ऐसी महिलाओं के नाम भी दर्ज होंगे, जिनके पास अक्सर कुख्यात ठहरते हैं। 
विज्ञापन

पुलिस जनपद के शातिरों के गैंगचार्ट बनाने में जुटी है। कप्तान बबलू कुमार ने कुख्यात बदमाशों की पूरी कुंडली चार्ट के माध्यम से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस चार्ट में गैंग लीडर का नाम, पता और हुलिया दर्ज करेगी। गैंग के सभी सदस्यों के नाम-पते लिखे जाएंगे। सदस्यों की वर्तमान स्थिति तथा इन पर न्यायालयों में चले रहे अभियोगों की पूरी जानकारी देनी होगी। गैंग के अपराध करने का तरीका, घोषित पुरस्कार का विवरण, ऐसे शासकीय अधिकारी और कर्मचारी का नाम-पता जो कि शातिरों के गैंग की ज्यादा जानकारी रखता हो तथा सदस्यों को पहचानता हो। क्षेत्र के ऐसे लोगों के नाम, जो गैंग की जानकारी और सदस्यों के बारे में पुख्ता जानकारी रखते हों। शातिरों के छिपने की जगह, मुठभेड़ का विवरण, साथी गैंग का आपराधिक इतिहास देने को कहा गया है। इसके अलावा बदमाशों द्वारा लूटी गई संपत्ति को खरीदने वालों का पूरा विवरण, आश्रयदाता की जानकारी, बदमाशों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साधन और आवाजाही के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मार्गों की जानकारी एकत्र करनी है। कानूनी सलाह देने वाले अधिवक्ताओं के अलावा करीबी दोस्त और ऐसी महिलाओं के नाम-पते, जिनके पास शातिर बदमाश अक्सर आते हैं, देने को कहा गया है। 
   
सबसे पहले सागर का तैयार होगा गैंगचार्ट      
वेश बदलकर कुख्यात विक्की त्यागी की कोर्ट परिसर में ही गोलियों से भूनकर हत्या करने के आरोपी सागर मलिक के गैंग का चार्ट तैयार करने में सिविल लाइन पुलिस जुट गई है। शामली के बहावड़ी निवासी सागर मलिक के गैंग को पुलिस रजिस्टर्ड करने में जुटी है। इसके गैंग के सदस्यों को चिह्नित किया जा रहा है। शातिर ने कम उम्र में ही विक्की से पहले बहावड़ी के देवेंद्र प्रधान की भी कचहरी परिसर में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। विक्की की हत्या के बाद उसे वाराणसी जेल भेजा गया था। नई सरकार के गठन के बाद शातिर को इलाहाबाद की नैनी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें