फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एक और पंप मालिक की तलाश 

Thu, 11 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चिप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पेट्रोल पंपों के पल्सर कार्ड में चिप लगाकर घटतौली करने के मामले में पकड़े गए पंप मालिक से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। शहर के एक और पंप मालिक की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


सूबे में पेट्रोल पंपों पर घटतौली की चिप लगाने वाले आरोपियों के मास्टरमाइंड जौहर अब्बास निवासी किदवईनगर, शहर कोतवाली, रतनपुरी के रायपुर नगली निवासी अरुण, मेरठ के अगवानपुर निवासी अजय और फतेहपुर सीकरी निवासी गजेंद्र सिंह की दो दिन की रिमांड अवधि पूरी होने से पहले ही पुलिस ने इनसे काफी जानकारी जुटा ली है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने जानसठ से गायत्री परिवार सर्विस पेट्रोल पंप के स्वामी दीपक कुमार, दो अन्य अमित और मनोज को हिरासत में लिया था। दीपक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पहले से ही दर्ज मुकदमे में धाराएं बढ़ाई हैैं। अमित और मनोज पर कुछ भी साबित नहीं होने पर पुलिस ने दोनों को जाने दिया। पुलिस ने पांचवें आरोपी सर्वेश को तीन दिन के रिमांड पर लेकर उससे भी पूछताछ की है। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अरुण ने जानसठ गायत्री पंप पर चिप लगाई थी। सर्वेश ने शहर के भोपा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर चिप लगाई थी। पुलिस इस पंप मालिक की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से मेरठ एसटीएफ की टीम ने भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


पूर्ति विभाग भी पुलिस रडार पर
जनपद में पेट्रोल पंपों पर मिल रही घटतौली के मामले में पूर्ति विभाग भी मेरठ एसटीएफ और पुलिस के रडार पर है। जांच टीम का मानना है कि इतने बड़े स्तर पर घटतौली हुई है, ऐसे में पूर्ति विभाग ने पंपों के स्टॉक को चेक किया होगा। चेकिंग के बाद भी पूर्ति विभाग को फालतू स्टाक का कैसे पता नहीं चल पाया। ऐसे में अफसरों का मानना है घटतौली में पूर्ति विभाग की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें