फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फरियादियों को दौड़ाया, भगदड़ में कई महिलाएं घायल

Mon, 27 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन से लापता युवक की तलाश की गुहार लगाने गए परिजनों और मोहल्ले के लोगों को पुलिस ने दौड़ा लिया। पीड़ित पक्ष ने जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को भगाया। जिसमें कई महिलाएं चोटिल हो र्गइं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि एक आरोपी को उन्होंने ही पुलिस को पकड़ कर दे रखा है, फिर भी पुलिस मामले में कुछ नहीं कर रही है। एसएसपी ने मामले के खुलासे को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के बाग जानकी दास निवासी युवक चांद (23) पुत्र याकूब बृहस्पतिवार को दोस्तों के साथ गया था। युवक की मां रुखसार ने नया गांव निवासी दीपक और अमित और खांजापुर निवासी जोनी के खिलाफ शहर कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पक्ष ने एक नामजद आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। लापता युवक का फोन आरोपी अमित के पास है।

तीन  दिन बीत जाने के बाद भी मामले में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने से नाराज दर्जनों महिलाएं मोहल्ले के लोगों के साथ रविवार सुबह शामली रोड चौकी पहुंचीं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की सुनने के बजाए उल्टा उन्हें हड़काना शुरू कर दिया। इस बात से नाराज लोगों ने शामली रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा दिया। पुलिस द्वारा लाठियां भांजने से कई महिलाओं को चोटें आई, मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। आक्रोश को देखते हुए बैकफुट पर आई पुलिस ने आरोपी अमित पक्ष की एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।       
विज्ञापन


अपहृत का फोन बंद होने से पुलिस परेशान
अपहृत युवक का फोन बंद होने से पुलिस को उसे तलाश करने में परेशानी हो रही है। परिजनों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे गए आरोपी युवक से भी पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। जैसे-जैसे समय बीत रहा है परिजनों के माथे पर चिंता के बल पड़ रहे हैं। परिजन पहले दिन से ही मामले में अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें