फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी के नेतृत्व में शेरपुर में दबिश, आरोपी हुए फरार, गांव में पसरा है सन्नाटा      

Mon, 05 Jun 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शेरपुर में दबिश देने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस हमले के आरोपियों की तलाश में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शेरपुर में दबिश दी। अधिकतर नामजद आरोपी गांव से फरार है। उधर, पहले से पकड़े चारों आरोपियों में दो का पुलिस ने चालान कर दिया है और बाकी दो को दबाव के चलते कोतवाली से ही जमानत दे दी।    
विज्ञापन

  
शहर कोतवाली के शेरपुर में शुक्रवार शाम गौकशी की सूचना पर आरोपियों की तलाश में पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इस कारण गांव में जमकर हंगामा हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी थी। पुलिस ने लाठिया भांजकर भीड़ को दौड़ाया था। मामलें में शनिवार को डीआईजी ने गांव जाकर हालात की जानकारी ली थी और बाद में पुलिस को जरूरी दिशा निर्देश दिए थे।  

शनिवार रात पुलिस ने गांव से चार युवकों को गिरफ्तार किया था। चारों में से दो आरोपियों अबरार और फरमान का पुलिस ने चालान कर दिया है और बाकी दो आरोपियों सरफराज और शाहरुख को थाने से ही जमानत दे दी। पुलिस दिनरात आरोपियों की तलाश में जुटी हे।
विज्ञापन


देर रात तक गांव में पुलिस दबिशों को दौर रहा तो वहीं दूसरी ओर रविवार शाम  एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में दबिश देकर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान अर्द्घ सैनिक बल और पीएसी को भी साथ में रखा गया। पुलिस को देख आरोपी गांव से फरार हो गए। पुलिस कार्रवाई से गांव में सन्नाटा पसरा है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें