फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकर का एक हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। बीते साल 12 जून की रात पानीपत रोड स्थित एक होटल में काम करने वाले नौकर बबलू निवासी चंपावत झारखंड की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद होटल पर काम करने वाले तीन आरोपी अपना सामान समेट कर फरार हो गए थे। होटल मालिक साबिर निवासी जहानपुरा ने कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। दो हत्यारोपी उत्तराखंड के रहने वाले थे। जिनके बारे में पुलिस कुछ पता नहीं लगा सकी। जबकि एक हत्यारोपी यूूपी के जिला प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के गांव टिकौता निवासी राहुल मिश्रा उर्फ हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को कैराना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कैराना कोतवाली वापस आ गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपी राहुल मिश्रा से हत्या के संबंध में गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें