फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ा चढ़ सकता है ऑनरकिलिंग की भेंट 

Thu, 11 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : crime logo
विज्ञापन
शहर कोतवाली से फरार प्रेमी युगल को लेकर एलआईयू के प्रदेश मुख्यालय के एसपी राजेश द्विवेदी ने आईजी कानून व्यवस्था को रिपोर्ट भेजकर युवती के परिजनों द्वारा ऑनरकिलिंग किए जाने की संभावना व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि युवती पक्ष पहले भी ऑनरकिलिंग की एक घटना को अंजाम दे चुका है। रिपोर्ट के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने प्रेमी युगल को इलाहाबाद से बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


अभिसूचना विभाग उत्तर प्रदेश के एसपी राजेश द्विवेदी ने आईजी कानून व्यवस्था को भेजी गई रिपोर्ट में पुलिस को आगाह करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के खालापार की एक युवती नया बांस के एक युवक के साथ चली गई है। युवती द्वारा जाते समय आने साथ 20-22 लाख रुपये और सवा किलो सोना ले जाने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युवती पक्ष ने दो अगस्त की रात अपने मोहल्ले में गुपचुप तरीके से एक पंचायत की।

पंचायत में बिरादरी, रिश्तेदार और परिजन एक साथ इकट्ठा हुए। फैसला लिया गया कि प्रेमी युगल को खुद ही तलाश किया जाए। ऐसे में युगल की हत्या की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। युवती पक्ष के लोग पहले भी अलीगढ़ से शिक्षित अपनी एक और बेटी और उसके प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में फरार प्रेमी युगल के साथ ऑनरकिलिंग की घटना हो सकती हैं। रिपोर्ट को लेकर जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले को बढ़ता देख सक्रिय हुई पुलिस ने सुरागकशी कर बुधवार को प्रेमी युगल को इलाहाबाद से बरामद कर लिया। पुलिस प्रेमी युगल को लेकर इलाहाबाद से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई है। 

एक और प्रेमी युगल की जान खतरे में  
शहर के एक और प्रेमी युगल की तफ्तीश में पुलिस को पसीने आ रहे हैं। गायब युवक के परिजनों के गुमशुदगी की तहरीर देने के बाद युवती के परिजनों ने भी युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दे रखी है। युवती के फोन पर युवक रात डेढ़ बजे लोअर और बनियान में घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

किदवईनगर से छह अगस्त की रात एक युवक घर से थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकला था। युवक के नही मिलने पर परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। उसके दो दिन बाद गली के ही एक व्यक्ति ने गायब युवक पर उसकी बेटी का अपहरण कर ले जाने की तहरीर शहर कोतवाली में दी।

पुलिस अपने स्तर पर दोनों की तलाश में जुटी है। सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती द्वारा ही फोन कर रात में युवक को बुलवाया गया। युवक रात के डेढ़ बजे घर से लोवर और बनियान में निकला। गायब होने वाले दिन से उसका फोन भी बंद है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से दोनों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें