फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिलासपुर में पकड़ी तमंचा फैक्टरी

Sat, 16 Mar 2019 11:43 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने गांव बिलासपुर के जंगल में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मुठभेड़ में एक बदमाश को धरदबोचा, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी सीओ योगेंद्र सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह व एसएसआई मदनसिंह बिष्ट ने शनिवार तड़के सूचना के आधार पर गांव बिलासपुर के जंगल में स्थित एक खंडहर नुमा भवन में दबिश दी।

पुलिस के अनुसार मौके पर तीन लोग उक्त जर्जर कमरे में तमंचे बनाते मिले, जिन्होंने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ बदमाश बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव भसाना निवासी 15 हजार का इनामी तनवीर पुत्र फतेदीन है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


वहीं, उसके फरार साथी की पहचान शाहपुर क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अमजद पुत्र जिलेदीन के रूप में हुई, जबकि दूसरे बदमाश का पता नहीं चल सका। मौके से 13 तमंचे, तीन अधबने तमंचे, 19 कारतूस, तमंचे बनाने के पार्ट्स और उपकरण आदि सामान बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें