फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों ने ही की थी निसार की हत्या

Thu, 10 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
murder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भोपा। ढाई हजार के इनामी बदमाश कय्यूम को भोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर निसार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। निसार भी अपराधी किस्म का था। बंटवारे को लेकर साथियों ने 16 दिसंबर को निसार की सीकरी के जंगल में गोली  मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफपुर निवासी निसार का शव सीकरी के जंगल में सरसों  के खेत में पड़ा मिला था। उसके पास से मिले मोबाइल से निसार की पहचान हो पाई थी। 20 दिसंबर को मृतक के बेटे अहसान ने अज्ञात मेें हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मोबाइल के माध्यम से ही पुलिस हत्यारों तक पहुंची। भोपा थाना प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि निसार अपराधी किस्म का था। मेरठ थाने से वह लूट के मामले में जेल गया था।  

मोरना से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी मुजफ्फरनगर निवासी कय्यूम ने पूछताछ  के दौरान बताया कि मृतक निसार, महबूब मखियाली, जावेद आदि 16 दिसंबर को सीकरी में लूटपाट के लिए गए थे।
विज्ञापन


पूर्व में लूटी गई रकम आदि लेकर कहासुनी होने पर निसार की गोली मार कर हत्या कर दी थी और शव सरसों के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने ढाई हजार के इनामी बदमाश कय्यूम को एक तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महबूव, जावेद और एक अज्ञात बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर है। जिनकी पुलिस तलाश में लगी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें