फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले ही होना था बिल्लू का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कुरथल गांव में प्रधान पद के दावेदार बिल्लू की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश सामने आई है। हत्या में एक लाख के ईनामी रहे ब्रह्मसिंह कुरथल और उसके परिवार के लोगों को नामजद कराया गया है। ब्रह्म सिंह और उसकी पत्नी गांव की दो योजनाओं में ग्राम प्रधान रह चुके हैं। हाल ही में हुए बीडीसी चुनाव में बिल्लू पक्ष के सदस्यों की जीत हुई थी, ऐसे में बिल्लू का भी प्रधान चुना जाना तय माना जा रहा था। इसी वजह से बिल्लू को रास्ते से हटा दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कुरथल का भूमिया मंदिर भी खून से लाल हो गया। प्रधान पद का दावेदार बिल्लू सुबह पांच बजे पूजा के लिए पत्नी और भाभी के साथ मंदिर पहुंचा था। हमलावरों ने हत्या के लिए यही मौका चुना। बताया जाता है कि ब्रह्म सिंह की दबंगई के आगे कोई बोलने की हिम्मत नहीं करता था। ग्राम समाज की चरागाह की 60 बीघा जमीन पर ब्रह्म सिंह ने कब्जा कर रखा था।

ऐसे में बिल्लू ने कोर्ट का सहारा लेकर जमीन से कब्जा हटवाया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। बीडीसी के चुनाव में भी बिल्लू ने ब्रह्म सिंह ग्रुप को मात देकर अपने पक्ष के तीन सदस्यों को जिताकर प्रधान पद की दावेदारी पक्की कर ली थी। अंतिम चरण के मतदान में उसे नामांकन करना था। यही बिल्लू की हत्या की वजह मानी जा रही है। घटना में नामजद ब्रह्म सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। हत्या, अपहरण एवं फिरौती वसूली में इसके विरुद्ध थाना बुढ़ाना में कई मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि ब्रह्म सिंह एक लाख का ईनामी बदमाश रह चुका है। ब्रह्म सिंह ने आपराधिक दुनिया से नाता तोड़ने की बात कहते हुए दिल्ली में सरेंडर किया था। वर्ष 1996 में ब्रह्म सिंह ने राजनीति में प्रवेश करते हुए विधानसभा का निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा। गांव में एक योजना में ब्रहम सिंह खुद प्रधान रहा। दूसरी योजना में उसकी पत्नी सुमन देवी को ग्राम प्रधान चुना गया था। वर्ष 2005 में ब्रह्म सिंह ने जिला पंचायत के चुनाव में अपनी पत्नी सुमन देवी को उतार कर जीत हासिल की थी। बिल्लू की हत्या में ब्रह्म सिंह और उसके परिवार की महिलाओं को भी नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें