केडी चौराहे पर स्थित दो कारोबारियों के घर का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना के दौरान दोनों परिवार के लोग गांव गए थे। जानकारी होने के बाद दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।गोपालगंज,कटया के हरेन्द्र मद्वेशिया और श्रवण भाई है। दोनों बघौचघाट के केडी चौराहे पर दुकान चलाते है और किराए की मकान में परिवार के साथ रहते है। छठ पर्व को लेकर दोनों भाई गांव कटया चले गए थे। गुरुवार की सुबह दोनों घर लौटे तो दुकान और मकान का ताला टूटा था। घर में रखा दो लाख रुपये नगदी, तीन का जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान गायब था। धीर धीरे से चौराहे के सभी दुकानदार जुट गए और चोरी के विरोध में लामबंद हो गए। दुकानदार बघौचघाट चौराहे पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम की कोशिश की। इस दौरान थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने की कोशिश करने लगे। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन रोक दिया। तीन दिन के अंदर पुलिस ने चोरी के खुलासे की बात कहीं है।