फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के भाई ने की फिरोज की हत्या

Mon, 24 Aug 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ममेरे भाई के साथ प्रेम विवाह करने की जिद पर अड़ी खालापार की युवती की मां और भाई ने प्रेमी फिरोज के खात्मे का फैसला लिया था। पुलिस की छानबीन में यह भी सामने आया है कि युवती की मां ने घर के दरवाजे से आवाज देकर फिरोज को बुलाया।
विज्ञापन



युवती के भाई ने तमंचा सटाकर गोली मार दी। दौड़कर पहुंचे परिजनों की बाहों में फिरोज ने दम तोड़ दिया था। मृतक के चाचा ने युवती की मां और भाई के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला दक्षिणी खालापार  निवासी फिरोज (18) पुत्र इमरान शनिवार की रात में घर में सोया हुआ था। रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक बाहर से आई रिश्तेदार महिला की आवाज के बाद फिरोज ने दरवाजा खोला। बाहर निकलते ही युवक ने फिरोज के सीने में गोली मारी और फरार हो गया था। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले।
विज्ञापन


तड़पते हुए फिरोज को उठाया तो उसकी सांसें रुक चुकी थी। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने फिरोज को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसमें मृतक युवक का ममेरी बहन से प्रेम प्रसंग होने की बात उजागर हुई।


पूछताछ के बाद मृतक के परिजनों से यह बात स्वीकारी। फिरोज के चाचा सजाउद्दीन ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी, इसमें कहा फिरोज ममेरी बहन से प्रेम करता था। दोनों निकाह की जिद पर अड़े थे। युवती के परिजनों को यह निकाह मंजूर नहीं था। इस बात को लेकर कई बार दोनों परिवारों में तनातनी भी हुई। आरोप है शनिवार की रात में युवती की मां इकरामन ने घर आकर फिरोज को आवाज देकर बाहर बुलाया।


बाहर निकलते ही युवती के भाई शहजाद ने गालियां देते हुए फिरोज के सीने पर गोली मारी। इसके बाद दोनों भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इकरामन और शहजाद के खिलाफ हत्या के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस नामजद आरोपी मां-बेटा की तलाश में जुटी है। शहर कोतवाल चमन सिंह चावडा ने बताया  प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें