फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चियों से छिन गया मां का आंचल, कौन उठाएगा जिम्मेदारी

Fri, 17 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के गांव अंतवाड़ा में महिला की हत्या से उसकी दोनों बच्चियां सदमे में हैं। दोनों बच्चियों से मां का आंचल छिन गया है। बेटियों की मां की हत्या करके पिता ने ही उनकी परवरिश का सहारा छीन लिया। बच्चियों की हाल को देखकर हर शख्स के दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल बार बार कौंध रहा है कि अब इन मासूम बच्चियों के परवरिश की जिम्मेदारी को कौन अपने कंधों पर उठाएगा। बूढ़े हो चुके नाना और नानी भी मासूम नातियों को देखकर मन ही मन रोने को मजबूर हैं। फिलहाल दोनों बेटियों को नाना और नानी अपने साथ गांव में ले गए हैं।
विज्ञापन


अंतवाड़ा गांव के अंकुर ने अपनी पत्नी बेबी की गोली मारकर हत्या करके अपनी दोनों बेटियों पांच साल की परी और तीन साल की छवि के सिर से उनकी मां का सहारा छीन लिया। ग्रामीणों से लेकर रिश्तेदार तक हत्यारोपी अंकुर को इस वारदात को लेकर कोस रहे हैं। बुधवार की रात को परी ने पापा को मम्मी की हत्या करते अपनी आंखों से देखा। वारदात की रात से ही परी डरी और सहमी हुई है। हत्या में नामजद उसके पापा और दादी मुनेश को जेल जाना पड़ेगा।

ऐसे हालातों में बिना मां के बेटी परी और छवि की परवरिश की जिम्मेदारी कौन उठा सकेगा। वैसे गांव अंतवाड़ा में बच्चियों की सगी मौसी भी रहती हैं। घटना के बाद रात के समय ही मौसी इन बच्चियों को अपने साथ घर ले गई थी। मासूम दोनों बच्चियों का मां के बिना सुबक सुबक कर बुरा हाल है। फिलहाल इन दोनों बच्चियों को नाना व नानी अपने साथ गांव दौलतपुर में ले गए हैं। 
विज्ञापन


गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार  
घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारने के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। इस मामले में मृतका के सास को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृतका का घायल पति का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। उघर, महिला के मायके वालों ने अपने गांव दौलतपुर में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

अंतवाड़ा गांव निवासी अंकुर पुत्र सुरेंद्र ने घरेलू कलह में बुधवार की रात को अपनी पत्नी बेबी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पति ने भी जांघ में खुद ही गोली मार ली थी। घायल पति और परिजनों ने वारदात पर पर्दा डालते हुए लूटपाट करने तथा विरोध करने पर बदमाशों द्वारा बेबी की गोली मारकर हत्या कर देने की झूठी कहानी भी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी। पुलिस की जांच में हत्याकांड का खुलासा हो गया था।

मृतका के पिता धीर सिंह ने अपने दामाद अंकुर व सास मुनेश के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वाले बेबी के शव को अपने गांव दौलतपुर में ले गए। गांव में महिला के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें