फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही घर में मिली लापता किशोरी, भूसे के कोठे में हाथ-पैर बांधकर, मुंह में ठूंस रखा था कपड़ा

Wed, 18 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
बुढ़ाना में लापता हुई किशोरी अपने ही घर में भूसे के कोठे में मिली। किशोरी के हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। आहट सुनने के बाद परिवार वालों ने उसे बंधनमुक्त किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दंपति दिव्यांग हैं। पति कस्बे में ई-रिक्शा चलाता है। जबकि पत्नी घर में ही परचून की दुकान करती है। सोमवार शाम उनकी बेटी घर में अकेली थी, मां दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक से किशोरी लापता हो गई। सूचना मिलते पर किशोरी का पिता गांव पहुंचा और मोहल्ले वालों के साथ बेटी की तलाश शुरू कर दी। रात के समय आहट सुनकर उन्होंने भूसे के कोठे में जाकर देखा तो किशोरी एक कोने में हाथ-पैर बंधे हुए अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसके मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। होश आने पर किशोरी ने बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले मुर्सलीम नामक युवक ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश किया। उसके हाथ पैर बांधकर यहां डाल दिया था। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। आरोपी मुर्सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें