फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत का छात्र हॉस्टल से गायब, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका        

Fri, 06 Jan 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीलीभीत निवासी छात्र शहर के कॉलेज हॉस्टल से गायब हो गया है। छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर  मामले की जांच शुरू कर दी है।            
विज्ञापन


पीलीभीत के गांव समरखेड़ा जहानाबाद निवासी अली हुसैन पुत्र सुबराती गांव में खेती करते हैं। अली हुसैन का पुत्र रियाज अली (22) शहर के छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर थर्ड ईयर का छात्र है। कॉलेज के हॉस्टल के रूम नंबर 25 में रियाज अली के साथ पड़ोस के गांव डाग निवासी रियाज अहमद रहता है। तीनों दो वर्ष से साथ में ही रहते आ रहे हैं। छुट्टी बिताने के बाद एक जनवरी को दोनों गांव से हॉस्टल आए थे।

दो जनवरी को रियाज अहमद ने रात में अली हुसैन को फोन कर बताया कि दोपहर दो बजे रियाज अली फोन देकर कहीं चला गया है और वापस नहीं आया है। सूचना मिलने पर परिजन शहर आए और हॉस्टल से जानकारी जुटाई। कुछ पता नहीं चलने पर अली हुसैन ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी। परिजन छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने गायब छात्र के फोन सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन छात्र की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें