फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुड्ढाखेड़ा में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Sun, 08 May 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा गांव में एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


करीब छह साल पहले अप्रैल 2010 में खतौली थाना क्षेत्र के गांव मढ़करीमपुर निवासी पूनम की शादी चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढ़ाखेड़ा निवासी जोनी पुत्र दिलावर से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। शनिवार सुबह पूनम का फांसी लगा शव शव बाथरूम में पड़ा मिला।

सूचना पर विवाहिता के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच एसओ मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने मृतका के परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। नायब तहसीलदार पवन सिंह ने शव का पंचनामा भरा। सीओ सदर अकील अहमद ने घटनास्थल का मुआयाना किया। मृतका के भाई अमित ने पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर दिलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला 
चौरावाला में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की जलाकर हत्या कर दी गई। बचने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके पक्ष के हंगामे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जा रही है।  

हरियाणा के जिला करनाल में कलवेहेड़ी गांव है। यहां के निवासी रामकुमार बंजारे की 26 वर्षीय बेटी अमृता की शादी सात जुलाई 2013 को चौरावाला गांव निवासी प्रदीप पुत्र बलदेव बंजारे से हुई थी। आरोप है कि अमृता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि बुआ ने फोन कर अमृता को जलाकर मारने की सूचना दी।

हरियाणा से परिजन समेत ग्रामीण चौरावाला पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर ककरोली थाना पुलिस पहुंची। परिजनों को समझाकर थाने ले आई। अमृता के भाई गगन ने बहनोई प्रदीप पुत्र बलदेव, जेठ ओमकार, चाची सैठो, और चचेरे भाई अशोक के विरुद्ध तहरीर देेकर दहेज के लिए अमृता को जलाकर मारने का आरोप लगाया। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अशोक सहित एक अन्य महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं उदयभान, महेंद्र, रामकुमार, धर्मवीर, खेमचंद, हुकुम सिंह, संजय, कलीराम, सत्यपाल, ब्रजपाल, पुरण, रामसिंह, कर्मवीर, शीमला, कमला, रेश्मा, बाला, बबली, चम्पा, शंकर, तारावती, फूलकोर, कौशल, बाला, बोहती, अंगूरी, सरला आदि ने थाने प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें