फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का गला घोंटकर मार डाला

Mon, 17 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव भैंसी में विवाहिता की हत्या पर रोतीं मायके की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में एक विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने पति सहित छह के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपी घर से फरार हैं। आरोपी पति तीन साल पूर्व भी पत्नी की हत्या करने के प्रयास में जेल काट चुका है।            
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर खुर्द निवासी बुद्धू सैनी ने अपनी पुत्री रीता (30) की शादी गांव भैंसी निवासी अमित उर्फ मांगे पुत्र सतपाल के साथ की थी। रीता के परिजनों ने बताया कि तीन साल पूर्व अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर अमित ने रीता की हत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पति के जमानत पर जेल से छूटने के बाद रिश्तेदारों ने  समझौता करा रीता को ससुराल में भिजवा दिया गया था। शनिवार को रीता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद पति, सास, ससुर घर से  फरार हो गए। रीता का शव मकान के अंदर ही पड़ा रहा। सूचना पर रात में ही मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने पुलिस को बताया कि अमित ने ही रीता की गला घोंटकर हत्या की है। 
विज्ञापन


रविवार को मृतका के भाई सतवीर ने पति अमित, सास बिमला, ससुर सतपाल, जेठ बबलू और दो बहनोई प्रभु सैनी, रामदास सैनी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला के एक बेटा और बेटी है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा।

इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है मृतका के गले पर रस्सी के निशान हैं। उससे प्रथम दृष्टया मालूम होता है कि विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या के कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें