फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कत्ल को खरीदी थी 50 रुपये में छुरी 

Fri, 04 May 2018 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया बेटी का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा में संपत्ति विवाद में भाइयों को फंसाने के लिए मासूम बेटी की हत्या करने के लिए पिता ने मोरना कस्बे से 50 रुपये में छुरी खरीदी थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्यारोपी दोस्त ने चार साल की लाइबानूर के पिता शमीम से 50 हजार रुपये लिए थे। पुलिस ने हत्यारोपी पिता, उसके दोस्त और मां को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी पिता शमीम ने घरेलू संपत्ति विवाद में भाईयों को फंसाने के लिए युसुफपुर के जंगल में अपनी इकलौती बेटी लाईबानूर का गर्दन काट कर कत्ल कर दिया था। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था।

बेटी की हत्या के आरोप में पिता शमीम, मोरना निवासी दोस्त जहीर अब्बास और बेटी की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में मां खुशनसीब को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बेटी का कत्ल करने के लिए शमीम ने मोरना के बाजार में 50 रुपये में छुरी खरीदी थी।
विज्ञापन


भोपा इंस्पेक्टर बीपीएस यादव ने बताया कि शमीम और उसकी पत्नी खुशनसीब बुधवार को मोरना निवासी जहीर अब्बास के घर पहुंचे थे, वहीं बेटी लाईबानूर की हत्या की योजना बनी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को 15 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव उसके दादा फारुख के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें