फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में चिकित्सक सहित दो की हत्या  

Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
डॉ मेहरबान अली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के किदवईनगर मोहल्ले में देर रात बाइक सवार हमलावरों ने एक चिकित्सक की उनके क्लीनिक पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा भोपा थानाक्षेत्र के गांव गड़वाड़ा में घर के बाहर बैठे भाकियू नेता के पिता जगमेर सिंह पर तीन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना में जगमेर सहित दो लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ ले जाते समय रास्ते में जगमेर सिंह की मौत हो गई।      
विज्ञापन


शहर कोतवाली के किदवईनगर मेन रोड पर डॉ मेहरबान अली (28) का क्लीनिक है। देर रात मेहरबान अली  अपने क्लीनिक पर बैठे हुए मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक क्लीनिक पर पहुंचे। एक बाहर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा और दो अंदर क्लीनिक में घुस गए और उन्होंने मरीज देख रहे मेहरबान की गोली  मारकर हत्या कर दी।  वारदात को अंजाम देकर बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। लहूलुहान हालत में डॉ मेहरबान को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी बीच लोगों की भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई। डॉ मेहरबान के मृत घोषित होते ही लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया।एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी तेजवीर सिंह हंगामा कर रही भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया।           

 दूसरी घटना थाना भोपा क्षेत्र के गांव  गड़वाड़ा में हुई। यहां के निवासी भाकियू नेता योगेश सचान के पिता जगमेर सिंह (65) अपने पड़ोसी जयदेव शर्मा (60) के साथ बृहस्पतिवार रात घर के बाहर बैठे बातें कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से छह गोलियां जगमेर सिंह को लगी, जबकि दो गोली जयदेव शर्मा को लगने से दोनों घायल होकर गिर गए। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते दोनों घायलों को शहर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जगमेर की मौत हो गई। जयदेव की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भाकियू नेता की पत्नी पूर्व प्रधान रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें