फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की बलि देने की कोशिश

Sun, 05 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर के निरमाना में आठ वर्षीय बच्चे की बलि देने के प्रयास का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने बच्चे को आरोपी महिला से छुड़वाकर उसकी जान बचाई है। बच्चे की गर्दन को गन्ना छीलने वाली दरांती से काटने का प्रयास किया गया। मां ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


पीड़िता कुसुम पत्नी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला जादू टोने का काम करती है। शुक्रवार रात आरोपी महिला ने पीड़ित के बेटे बिट्टू को लड्डू देने के बहाने अपने घर बुलाया। महिला ने गन्ना छीलने वाली दरांती बिट्टू की गरदन पर रखकर उसे काटने का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर पड़ोस के मकान में रहने वाले लोग आरोपी महिला के मकान के भीतर कूदे और बच्चे की जान बचाई। बच्चे की गर्दन पर बलि देने के प्रयास कि निशान मौजूद हैं। पीड़िता ने थाने जाने का प्रयास किया तो आरोपी पक्ष ने उसे थाने जाने नहीं दिया। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर आरोपी महिला के खिलाफ नामजद तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें