फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बिगड़ने से बचा माहौल, ढाकन चौक पर फायरिंग से फैला आक्रोश  

Wed, 18 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में सीओ का घेराव करते गुस्साए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली के ढाकन चौक पर एक बार फिर माहौल बिगड़ने से बच गया। मामूली बात को लेकर एक युवक ने तमंचे से तीन राउंड गोलियां चला दीं, जिससे दूसरे समुदाय का युवक बाल-बाल बच गया। इस पर दूसरे संप्रदाय के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने आरोपी पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए सीओ का घेराव किया। सूचना पर पहुंचे एसपी क्राइम ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने आरोपी को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

बुढ़ाना रोड का रहने वाले अजनान पुत्र सलाउद्दीन मंगलवार सुबह करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ ढाकन चौक पर लगे ठेेले पर बिरयानी खाने गया था। इसी दौरान मोहल्ला देवीदास निवासी राहुल वर्मा पुत्र बिन्दर वहां आ गया। किसी पुरानी बात को लेकर राहुल की अजनान से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


गुस्से में राहुल अपने घर गया और तमंचा लेकर ढाकन चौक पहुंचा। राहुल ने आते ही दो राउंड गोली चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहुल तीसरी गोली चलाने वाला ही था कि वहां मौजूद दूसरे युवक ने हाथ से तमंचा ऊपर की ओर कर दिया। इससे अजनान बाल-बाल बच गया। गोली चलने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

आरोपी राहुल वहां से फरार हो गया। गोली की घटना को लेकर दूसरे संप्रदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। घटना को लेकर तनाव के हालात बन गए। सूचना मिलने पर सीओ शिवचरण सिंह और इंस्पेक्टर संजीव शर्मा मौके पर पहुंचे। भीड़ ने सीओ का घेराव कर दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी राहुल ने गोली चलाकर नगर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, इसलिए उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

तनाव की सूचना पर थाना सिखेड़ा, रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी क्राइम ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। तनाव के हालात को देखते हुए भारी पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। बाद में पुलिस ने आरोपी राहुल को तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें