फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का हुआ खुलासा 

Thu, 22 Feb 2018 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए चोर के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर की निशानदेही पर चोरी की पांच कार बरामद की है। साथ ही उससे तमंचा भी मिला है। यह गिरोह दिल्ली से कार चोरी कर यहां फर्जी कागजातों के आधार पर बेच रहा था। 
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा को सूचना मिली थी कि भोपा रोड पर वाहन चोर मौजूद हैं, जो कि यहां वाहन बेचने आए हैं। सूचना पर एसआई अजय कुमार, कांस्टेबल रतन सिंह, सतपाल, नवीन तेवतिया, आदेश कुमार आदि की टीम ने भोपा रोड पर ईवान अस्पताल के सामने बिजलीघर के पास घेराबंदी कर एक आरोपी आसिफ पुत्र यूसुफ निवासी जसड़, थाना सरूरपुर मेरठ को दबोच लिया,

जबकि उसका साथी अमित पुत्र लेखराज निवासी कुतुबविहार उत्तरी दिल्ली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसिफ की निशानदेही पर पांच कार जिनमें दो सेंट्रो, दो ईको स्पोर्ट्स, एक स्विफ्ट कार बरामद की। आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी आसिफ शातिर वाहन चोर है, जो गाड़ियों को चुराकर उनके फर्जी कागज तैयार कर बेचता है। आरोपियों द्वारा दिल्ली, एनसीआर में अनेकों वाहन चोरी किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगी है। 
विज्ञापन


चोरी की दो बाइक और चाकू बरामद
खतौली। पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा साथी बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चोरी की दो बाइक व एक चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अलकनंदा के पास दो बदमाश बाइक लिए खड़े हुए हैं। दोनों बदमाश चोरी की बाइकों को बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह मोहल्ला सद्दीकनगर चांदबाग का निवासी साजिद पुत्र गफ्फार है। उसने अपने साथी फरार बदमाश का नाम अपने ही मोहल्ला निवासी आसिफ पुत्र दिलशाद बताया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से चोरी की दो बाइक व एक चाकू बरामद किया। फरार बदमाश ने दोनों बाइकों को मुजफ्फरनगर से चोरी की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के हैं। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है और फरार बदमाश की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें