अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
पानीपत। गांव सिवाह के स्टेडियम के सामने पैदल चल रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि वह बागडू खुर्द जींद का रहने वाला है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ राज नगर में पानीपत रह रहा है। उसका बड़ा भाई अमित अपने बच्चों के साथ सिवाह गांव में रहता है। मजदूरी के लिए वह गांव से पैदल पानीपत की ओर आ रहा था। सिवाह गांव के स्टेडियम के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई 32 वर्षीय अमित को टक्कर मार दी और उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।