फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों के बाप ने मासूम को फुसलाकर ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन


बेहोश मिली आठ साल की बच्ची को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इस दौरान गांव में घुसे आरोपी को दबोचकर ग्रामीणों ने मुंह काला करने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

शाहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रविवार दुपहर करीब दो बजे गांव की गली में बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान गांव के करीब 27 वर्षीय युवक आठ साल की बच्ची को बहला फुसलाकर पास के ईख के खेत में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
विज्ञापन


चीख सुनकर बच्चे पहुंच गए। बच्ची वहां बेहोश मिली। पता चलने पर ग्रामीण जमा हो गए। कुछ देर बाद मासूम को होश आया। उसने गांव के आरोपी का नाम बताया और कहा कि आरोपी उसे बहलाकर खेत में ले गया था। इसके बाद बोतल से कोई चीज सुंघा दिया।

इस पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आरोपी के पीड़िता के घर की तरफ जाने की सूचना मिली। इस पर ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। जमकर धुनाई करने के बाद उसका मुंह काला कर गांव में घुमाने की योजना बनाने लगे।

इस बीच सूचना मिलने पर एसओ एपी गौतम पहुंच गए। आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर हिरासत में ले लिया गया। मामले की जानकारी लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी एक बच्चे के साथ कुकर्म कर चुका था।

आरोपी तीन बच्चों का पिता है, इसलिए उसके बच्चों के पालन-पोषण की समस्या पैदा होने का ख्याल करके मामले पर परदा डाल दिया गया था। एसओ ने बताया कि मासूम को डॉक्टरी के लिए भेजा है तथा से दुष्कर्म के आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर प्रेमी पर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रेप के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर कोतवाली में तहरीर देकर एक युवती ने बताया कि चार साल पहले 16 वर्ष की आयु में वह एक ईंट भट्ठे पर काम करती थी। वहीं पर हरिद्वार जनपद झबरेड़ा थानाक्षेत्र के बचीटी गांव निवासी आरोपी भी काम करता था। आरोप है कि आरोपी युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया और अपने साथ शिमला ले गया। बंधक बनाकर लगातार रेप करता रहा।

आरोप था कि चार दिन पहले प्रेमी ने उसे बेचने की भी कोशिश की। इसकी भनक लगने पर मौका पाकर भाग आई। घर लौटकर परिजनों को सारी बात बताई। लगातार खोजबीन में जुटे परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


लंबे समय बाद युवती के वापस लौटने पर मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता लंबे समय प्रेमी के साथ रही है और उसका करीब तीन साल का बेटा भी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें