शहर कोतवाली के मिमलाना निवासी युवक को घर से बुलाकर कुछ लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
मिमलाना निवासी शमशाद उर्फ बंटी पुत्र लियाकत ने बताया कि मिमलाना रोड निवासी नसीर मलिक और रामलीला टिल्ला निवासी राधे वर्मा ने फोन करके उसको लद्दावाला निवासी मुनीर के घर बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उससे गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की नीयत से फायर किया।
इसी बीच आरोपियों ने मकान में एक दूसरे युवक से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने मौका पाकर शोर मचा दिया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान लेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।