फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री के गांव कुटबा के खेत में किसान की लाश मिली, हंगामा

Mon, 10 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान की मौत होने पर ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के गांव कुटबा के एक किसान की मौत पर ग्रामीणों पर हंगामा किया। किसान रविवार को अपने खेत पर मृत पड़ा मिला।  वह खेतों की चकबंदी को लेकर टेंशन में था। 
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था इसी टेंशन में सदमे से उसकी मौत हो गई। देर शाम एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शंात किया। हर संभव मदद और चकबंदी मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद ही किसान के शव का दाह संस्कार किया गया। कुटबा निवासी 62 वर्षीय किसान रोहताश रविवार सुबह अपने खेतों पर गया था। दुपहर को घर नहीं आने पर उसका बेटा उचित जंगल में गया तो वहां खेत में रोहताश मृत पड़ा मिला। जानकारी पाकर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। शव को गांव लेकर आ गए। ग्रामीणों ने किसानों की मौत को लेकर हंगामा किया। अधिकारियों को बुलाने की मांग की। देर शाम एसडीएम सदर और सीओ बुढ़ाना सुधीर तोमर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं।
 रोहताश की बीस बीघा जमीन में से दो बीघा कम कर दी गई तथा चक भी दूसरे स्थान पर काट दिया। इसी को लेकर टेंशन में था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के पिता डॉ. सुरेंद्र बालियान ने भी ग्रामीणों का पक्ष अधिकारियों के सामने रखा। जिस पर अधिकारियों ने किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि और मुख्यमंत्री राहत कोष से अधिक से अधिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने जांच करवाने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें