फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पचास हजार का इनामी रिहान मुठभेड़ में मार गिराया

Fri, 04 May 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
50 हजार का इनामी बदमाश रिहान। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 50 हजार के इनामी बदमाश रिहान को मुठभेड़ में मार गिराया, इस दौरान एक सिपाही हरविंदर भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले लाया गया है।


रिहान थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम का रहने वाला था और वह अपने एक साथी के साथ एक महिला की हत्या के इरादे से आया था। पुलिस ने बताया कि रिहान के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 14-15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार गांव कुल्हेड़ी निवासी संजीदा उर्फ मोटी की मुकीम काला गैंग के बदमाश हाफिज से रंजिश चली आ रही है। रिहान हाफिज का साथी है। कुछ समय पहले पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश हाफिज को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस समय रिहान फरार हो गया था।


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे संजीदा बस से उतरकर अपनी एक रिश्तेदारी में गांव हैबतपुर जा रही थी, पहले से उसकी ताक में खड़े रिहान और उसके साथी ने उसकी जान लेने की कोशिश की, संजीदा के शोर मचाने पर लोगों को दौड़ता देख हमलावर फरार हो गए।

इसी बीच संजीदा की सूचना पर पहुंची थाना चरथावल पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने गांव दधेड़ू और पीनना के बीच रजबाहे पर दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में रिहान मारा गया और उसका साथी फरार हो गया। घायल सिपाही हरविंदर क्राइम ब्रांच में तैनात है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें