फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने के बीच फील्ड आफिसर को बैठाया  

Sun, 07 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बैंक के सामने धरने को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के जानसठ के भाकियू कार्यकर्ताओं ने ओबीसी बैंक के कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ अभद्र व्यवहार पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने फील्ड ऑफिसर को धूप में धरने पर बैठा लिया। सूचना पर एसडीएम पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत को शिकायत मिली कि ओबीसी बैंक में किसानों के साथ कर्मचारी अभद्रता करते हैं। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर बैंक पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना देकर बैठ गए। धरने पर पहुंचे बैंक के फील्ड ऑफिसर की कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतरवा दी और उसको धूप में ही अपने बीच धरने पर बैठा लिया। कार्यकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक को भी धरने पर अपने बीच बैठा लिया। जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना स्थल पर बैठे फील्ड ऑफिसर ने कार्यकर्ताओं और किसानों से माफी मांगी। इसके बाद उसको धरने के बीच से जाने दिया गया। धरने की सूचना मिलने पर एसडीएम एसडीएम उमेश चंद्र मिश्र पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने एसडीएम से जांचकर बैंक कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

भाकियू ने चिकित्सकों को धरने पर बैठाया
जानसठ। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में सीएचसी में ग्रामीणों को एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने सीएचसी के चिकित्सक अभिषेक अजय सहित तीन अन्य डॉक्टरों को धरने पर बैठा लिया। 
विज्ञापन
  जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएचसी में चिकित्सकों की ओर से ग्रामीणों को इंजेक्शन नहीं लगाया जाता है। धरने पर एसडीएम उमेश चंद्र मिश्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। अध्यक्षता टेकचंद वर्मा ने की तथा संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। धरने में भाकियू नगर अध्यक्ष रिशु गोयल, प्रदेश संगठन मंत्री सतीश रॉयल, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेंहदियान, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, मीरापुर नगराध्यक्ष आलोक गोयल, मास्टर महकार सिंह, नवीन, मनोज, भूपेंद्र प्रधान, सन्नी, राजेंद्र प्रधान, विनय भारद्वाज आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें