खतौली। मोहल्ला सराफान में मंदिर के पास जुआ खेलने से मना करने पर दूसरे समुदाय के युवकों ने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोपी युवकों ने उनके मकान पर पथराव भी किया।
मोहल्ला देवीदास निवासी राजेश खटीक और उसके बेटे राहुल ने मोहल्ला सराफान नाले की पुलिया के पास स्थित धर्म स्थल के पास दूसरे समुदाय के युवकों को जुआ खेलने से मना किया।
जिसको लेकर मोहसीन, उसके भाइयों और अन्य साथियों ने मिल कर लाठी व डंडों से राजेश और उसके बेटे पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने राजेश के मकान पर पथराव भी किया। हमले में राहुल गंभीर घायल हो गया। पथराव के दौरान वहां से गुजर रहा मोहल्ला सराफान निवासी गुलजार भी घायल हो गया।
इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।