फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को पीटने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा 

Fri, 20 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल पर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर में शुगर मिल गेट पर साइड नहीं देने को लेकर कुछ युवकों ने किसान को जमकर पीटा। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की। मंसूरपुर के गांव नावला निवासी किसान नासिर पुत्र मुकलीम भैंसा बुग्गी में गन्ने लादकर मंसूरपुर शुगर मिल में जा रहा था। मंसूरपुर अड्डे पर साइड नहीं देने को लेकर बाइक सवार युवकों की किसान से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


उस वक्त तो वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से युवकों को समझाबुझाकर भेज दिया। जैसे ही किसान बुग्गी लेकर मिल गेट के पास पहुंचा। इसी दौरान बाइक सवार युवक अपने साथ कई युवकों को लेकर पहुंचे। इन्होंने बुग्गी से किसान को नीचे उतार लिया और जमकर पीट डाला। आरोपी युवक किसान को घायल कर भाग निकले। इस बात का पता लगने पर गांव नावला के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी युवकों को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पीड़ित किसान ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध मारपीट करने की तहरीर दे दी है।

किसान बदमाशों से जान बचाकर गांव में पहुंचा 
गांव सोंहजनी तगान के जंगल में किसानों को आधा दर्जन बदमाशों ने घेर लिया। किसान किसी तरह से ईख के खेत में घुसकर जान बचाकर भाग निकला और सीधे गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी व डंडे लेकर जंगल को घेर लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों का काफी तलाश किया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सोंहजनी तगान निवासी किसान सोहनलाल पुत्र राजपाल शुक्रवार देर शाम को जंगल में अपने खेतों में पानी चलाने के लिए गया था। जंगल में आधा दर्जन बदमाशों ने किसान को घेर लिया। किसान बदमाशों से जान बचाकर ईख के खेत में घुस गया और भाग कर गांव में पहुंचे। किसान ने ग्रामीणों को बदमाश होने की जानकारी दी। बदमाशों को पकड़ने के लिए ग्रामीण लाठी व डंडे लेकर जंगल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जंगल घेरकर बदमाशों का काफी तलाश किया। इसके बावजूद बदमाश ग्रामीणों के हत्थे नहीं चढ़ सके। ग्रामीणों ने बदमाशों के होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें