फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद हत्यारोपियों ने मांगी रंगदारी

Sat, 22 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद हत्यारोपियों ने राशन डीलर को कॉल करके दो लाख रुपये रंगदारी मांगी है। पीड़ित राशन डीलर ने गढ़ीपुख्ता थाने पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालेंडी निवासी देवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवेंद्र ने बताया कि उसके गांव के रवि उर्फ टल्लू तथा नाला पटरी शांतिनगर शामली निवासी कुबेर ढाई साल पूर्व हुए हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं।

आरोप है कि 18  अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उससे कहा कि हमें अपनी जमानत करानी है। आठ दिन के भीतर दो लाख रुपये का इंतजाम कर लो। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित देवेंद्र ने बृहस्पतिवार को इस मामले में एसपी शामली से शिकायत की।
विज्ञापन


 इसके बाद गढ़ीपुख्ता थाने पर आरोपी रवि उर्फ टल्लू तथा कुबेर के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।  

धमकी के बाद से दहशत में परिवार
पीड़ित देवेंद्र का कहना है कि रंगदारी की धमकी के बारे में उसने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं। उन्हें खतरा है कि जेल के भीतर से धमकी देने वाले कोई घटना भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें