फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़: धांय-धांय चलीं गोलियां, तीन गोकशों के पैर में लगी, एक दरोगा भी हुए घायल

Fri, 01 Mar 2024 05:46 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जंगल में धांय-धांय गोलियां चलीं, जिसमें तीन गोकश गोली लगने से घायल हो गए। एक दरोगा भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में गोकशी की तैयारी कर छह गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन गोकश व एक दरोगा घायल हो गए। तीन घायल सहित चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दो बाइक, चार तमंचे बरामद कर एक गोवंश को जिंदा बचा लिया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


क्षेत्र में सठेडी नहर पटरी पर मुठभेड़ हुई है। पुलिस गोकशी की तैयारी करने की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। मुठभेड़ की सूचना पाकर एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आरोपियों को पैर में गोली लगी है। उनके अलावा बुढ़ाना कोतवाली में तैनात एक दरोगा रविंद्र यादव भी घायल हुए। गिरफ्तार व घायल आरोपियों व दरोगा को अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द: RLD के एक विधायक का मंत्री बनना लगभग तय, ये बड़ा दांव चल सकते हैं चौधरी जयंत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें