फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक का बेटा घंटों रहा गायब, अपहरण की अफवाह से अफरातफरी  

Sat, 08 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के मशहूर चिकित्सक के पुत्र के गायब हो जाने से पुलिस में अफरातफरी मच गई। बाद में युवक के शुक्रताल से घर लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इससे पहले पुलिस ने आनन-फानन में गुमशुदगी दर्ज कर दी थी।       
विज्ञापन


शहर के सदर बाजार स्थित नेत्र चिकित्सक अशोक कुमार  का पुत्र 25 वर्षीय पुत्र एकाग्र उर्फ शिवम  दिल्ली में पढ़ाई करता है। करीब एक माह से वह घर आया हुआ है। बेटे को साइक्लिंग का शौक है। शनिवार सुबह बेटा साईकिल लेकर घूमने निकला तो दोपहर तक वापस नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। अनजान आशंका से भयभीत परिजनों ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

चिकित्सक के बेटे के गायब होने से पुलिस में अफरातफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि युवक साइकिल चलाने का शौकीन है। घूमता हुआ शुक्रताल तक चला गया था। दोपहर बाद वापस आ गया। युवक घर पहुंच गया है। युवक के आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। शहर में घंटों चिकित्सक के पुत्र के अपहरण की अफवाह उड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें