फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों में लाखों की चोरी

Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में गांव गालिबपुर में बदमाशों ने दो मकानों में घुसकर नगदी और जेवरात सहित करीब 15 लाख रुपयों का कीमती सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने दो मकानों में ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया।
विज्ञापन


गालिबपुर में बृहस्पतिवार रात बदमाश गाजुद्दीन पुत्र जानू के मकान में घुस गए। गाजुद्दीन के पुत्र आस मोहम्मद, नूरमोहम्मद, उमर मोहम्मद अपने बच्चों के साथ द्वितीय मंजिल के मकान पर सोए हुए थे। बदमाशों ने नीचे के मकानों का ताला तोड़ कर संदूक व सेफ के अंदर रखी आठ हजार रुपये की नगदी, 24 तोले सोना व सात तोले चांदी के जेवरात और पीतल के बर्तन और कीमती कपड़े चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश सहेंद्र के मकान में दीवार तोड़कर अंदर घुसे। परिवार के सभी लोग द्वितीय मंजिल पर सोए हुए थे। बदमाशों ने नीचे के मकानों का ताला तोड़कर संदूक व अलमारी में रखी तीन हजार रुपये की नगदी, ढाई तोले सोने व 20 तोले चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान चोरी कर ले गए। बदमाश सामान अटैची में भरकर ले गए। 

इसके बाद इन बदमाशों ने गांव में धर्मवीर और रमेश के मकानों का ताला तोड़ा। जाग होने पर बदमाश भाग निकले। वहीं, गाजुद्दीन और सहेंद्र के परिवार वालों को चोरी की घटना का शुक्रवार सुबह पता चला। पीड़ितों के मुताबिक दोनों मकानों में करीब 15 लाख की चोरी हुई है। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की। चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया और बदमाशों को पकड़ने की मांग को लेकर पुलिस का घेराव किया। उधर, इंस्पेक्टर केपी सिंह ने पीड़ितों ने तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें